It News %e0%a4%a8%e0%a4%8f %e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b2 %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b8 111112200097_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए गेमिंग कंसोल हैं खास

Advertiesment
वीडियो गेम कंसोल
OD

इंदौर। रेस ट्रेक पर दौड़ती फॉर्मूला वन कार हो या फिर युद्ध के मैदान में अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए आर्मी के जवान। यह सब करने के लिए आपको खिलाड़ी या फिर आर्मी ऑफिसर बनना होगा। बच्चों का यह ख्वाब वीडियो गेम कंपनी नए गेम्स के जरिए पूरा करने में जुटी हुई है।

विभिन्न गेमिंग कंपनियों द्वारा वीडियो गेम कंसोल लांच किया जा रहा है। वीडियो गेम की दुनिया से आगे निकलकर कुछ नए फीचर्स भी यूजर को आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा प्ले स्टेशन व एक्स बॉक्स 360 वीडियो गेम कंसोल पसंद आ रहे हैं। थ्री डी से लेकर शानदार ग्राफिक्स इन गेम्स को और भी रियल बनाते हैं।

सोनी कंपनी ने प्ले स्टेशन 3 माइक्रोसॉफ्ट के एक्स बॉक्स 360 और निंटेंडो, वाई के मुकाबले में उतारा था। ब्लू रे डिस्क, यूनिफाइड ऑनलाइन गेमिंग सर्विस प्ले स्टेशन नेटवर्क और 320 जीबी तक हार्ड डिस्क का इस्तेमाल करके यह बच्चों और युवाओं की पसंद बन गया। इस पर कॉल ऑफ ड्यूटी ब्लैक ओप्स जैसे गेम्स खेलने का मजा ही कुछ और है।

webdunia
ND
कम्प्यूटर गेमिंग की दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट एक्स बॉक्स 360 में कुछ नए फीचर्स के साथ गेमिंग की दुनिया को और दमदार बनाया गया है। यह इंटरनेट के जरिए माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सर्विस एक्स बॉक्स लाइव से कनेक्ट हो जाता है। आप चाहें तो ग्रुप में गेम खेलें और चाहें तो गेम, टीवी शो, म्यूजिक और मूवी डाउनलोड करें। फीफा वर्ल्ड कप, एजेंट अंडर फायर और फ्रॉम रसिया विद लव जैसे एक्स बॉक्स गेम बहुत लोकप्रिय हैं। इसमें डीवीडी और सीडी का भी इस्तेमाल होता है।

हमेशा साथ रहता है वीडियो गेम :
पीएसपी की दीवानगी युवाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। वीडियो गेम खेलने के लिए पहले टीवी या कम्प्यूटर मॉनिटर होना जरूरी होता था। सोनी के पीएसपी वीडियो गेम ने इस जरूरत को भी खत्म कर दिया है। यह ऑप्टिकल डिस्क फॉर्मेट का इस्तेमाल करने वाला पहला और अकेला हैंडहेल्ड वीडियो गेम कंसोल है।

बड़ी स्क्रीन, शानदार मल्टीमीडिया सिस्टम और वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी इसकी खासियत है। इसे प्ले स्टेशन 2 और 3 के साथ-साथ दूसरे पीएसपी के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। मॉन्स्टर हंटर फ्रीडम 3 इसका सबसे लोकप्रिय गेम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi