जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की अग्रणी दूरसंचार कंपनी एमटीएन ने कहा है कि अगर कंपनी का सौदा भारतीय कंपनी भारती एयरटेल से होती है तो भी वह ‘पहचान’ बनाए रखना चाहेगी।
एमटीएन प्रमुख पुतुमा नेलको ने कहा कि भारतीय कंपनी के साथ प्रस्तावित सौदा जटिल है। उन्होंने कहा, ‘सौदा पूरा होने के बाद भी कंपनी अपना डीएनए (पहचान) नहीं खोना चाहेगी।’
उल्लेखनीय है कि एमटीएन और भारती प्रस्तावित 23 अरब डालर के एक जटिल विलय और अधिग्रहण सौदे पर बातचीत कर रही है जिसमें दोनों कंपनियाँ एक दूसरे के शेयर लेंगी और कुछ भुगतान नगदी में किया जाएगा। बातचीत के सफल होने के बाद संयुक्त कंपनी के ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ होगी।
नेलको ने दक्षिण अफ्रीकी समाचार पत्र ‘द टाइम्स’ से कहा कि प्रस्तावित सौदा बड़ा और जटिल है। उन्होंने कहा, ‘अगर सौदा अमल में आता है तो हम दक्षिण अफ्रीका में अपना आधार का विस्तार करते रहेंगे तथा अपनी पहचान नहीं खोएँगे।’
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें