Publish Date: Sun, 20 Nov 2011 (15:27 IST)
Updated Date: Sun, 20 Nov 2011 (15:26 IST)
फेसबुक अपने यूजर के लॉग ऑफ करने के बाद भी इस बात पर नजर रखता है कि उसके यूजर्स कौन सी वेबसाइट विजिट कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, फेसबुक ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह अपने यूजर्स के वेबसाइट से लॉग ऑफ करने के बाद भी इस बात पर नजर रखता है।
‘यूएसए टुडे’ की खबर में कहा गया है कि फेसबुक उन लोगों पर भी नजर रखता है, जो हालांकि उसके अपने सदस्य नहीं हैं, पर उन्होंने किसी भी कारण से एक बार फेसबुक के वेबपेज पर नजर डाली है।
खबर में फेसबुक के इंजीनियरिंग निदेशक आटरुरो बेजार के हवाले से कहा गया है कि इसके लिए कंपनी वैसी ही विवादास्पद ट्रैकिंग तकनीकों पर निर्भर करती है, जिनका गूगल, एडोब, माइक्रोसॉफ्ट और याहू इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट उद्योग से जुड़े आलोचकों ने फेसबुक के इस कदम पर गहरी चिंता जताई है। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें