वर्जिन मोबाइल ने अपनी कॉल दरें घटाने की घोषणा की है। अब वर्जिन मोबाइल कंपनी ने अपनी प्री-पेड सेवा पर एसटीडी और लोकल कॉल दरें घटाकर 50 पैसे करने की घोषणा कर दी है।
इस सेवा के अंतर्गत वर्जिन मोबाइल के उपयोगकर्ता किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल पर मात्र 50 पैसे प्रति मिनट की दर पर कॉल कर सकते हैं। वर्जिन मोबाइल के इस पैकेज में एसटीडी और स्थानीय कॉल दोनों ही शामिल हैं।
जो लोग वर्जिन मोबाइल सेवा अपनाना चाहते हैं वे वर्जिन मोबाइल स्टार्टर किट खरीद सकते हैं। इस किट की कीमत 99 रुपए है।