It News %e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f %e0%a4%aa%e0%a4%b0 6 %e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a5%9d%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%81 %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5 109100800053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेबसाइट पर 6 पीढ़ियाँ एक साथ

Advertiesment
वेबसाइट
ND
ND
इंदौर। आपने कई संस्थानों, विभागों और कंपनियों की वेबसाइट देखी होगी, सर्च भी की होगी। लेकिन क्या आपने ऐसी वेबसाइट के बारे में सुना है, जो पूरे परिवार की जानकारी देने के लिए बनाई गई हो। www.swarupparivar.com यह एक ऐसी वेबसाइट है, जो स्वरूप परिवार की 6 पीढ़ि‍यों की जानकारी देती है।

हाल ही में परिवार के सदस्यों ने मिलकर समारोहपूर्वक इस वेबसाइट का विमोचन किया। विमोचन के समय परिजनों द्वारा कई तरह की प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

गौरतलब है कि करीब नौ दशक पहले बाबूराम जैन के पाँच बेटों में से चार यूपी से आकर यहाँ बस गए। इनमें से मास्टर रामस्वरूप सेठ हुकुमचंद परिवार के फैमिली ट्यूटर रहे जबकि अन्य तीन श्यामस्वरूप, कांतिस्वरूप और किशनस्वरूप द्वारा स्टेशनरी का व्यवसाय करते हुए 'स्वरूप ब्रदर्स' की स्थापना की गई।

परिवार के सूर्यकांत व विपुल जैन बताते हैं कि दूसरी और तीसरी पीढि‍यों के सदस्य भी साथ ही में रहते हैं। स्वरूप ब्रदर्स के परिवार में विवाहितों की संख्या करीब 290 है। इनके बेटा-बेटी और नाते-पोते सहित करीब 450 सदस्य हैं। परिवार का फैलाव इंदौर, अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, मुंबई, भोपाल और अमेरिका में है।

परिवार के सदस्य शिंजन बताते हैं कि परिवार के फैलाव को देखते हुए हमने एक वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया। इसमें मनाली, पीयूष, मयंक और अन्य सदस्यों का काफी सहयोग रहा। तीसरी और चौथी पीढ़ी के सदस्यों द्वारा तैयार की गई इस वेबसाइट में सभी सदस्यों के जन्म, शादी, मृत्यु, शिक्षा आदि के बारे में जानकारी दी गई है।

कई सदस्यों के फोटो भी दिए गए हैं ताकि परिवार के नए सदस्य और परिचित लोग उनके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। परिवारजनों ने बताया कि हमारे कुनबे के सदस्यों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आज के दौर में भी सभी लोगों के एक-दूसरे के संपर्क में रहने और अपने अनुभव एक-दूसरे से बाँटने के लिए वेबसाइट महत्वपूर्ण जरिया साबित होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi