Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(महानंदा नवमी)
  • तिथि- माघ शुक्ल नवमी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त-महानंदा नवमी, गुप्त नवरात्रि नवमी
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia

धर्म क्या है?

Advertiesment
हमें फॉलो करें धर्म क्या है?
उत्तम धर्म के दस अंग हैं-

1. क्षमा- सहनशीलता। क्रोध को पैदा न होने देना। क्रोध पैदा हो ही जाए तो अपने विवेक से, नम्रता से उसे विफल कर देना। अपने भीतर क्रोध का कारण ढूँढना, क्रोध से होने वाले अनर्थों को सोचना, दूसरों की बेसमझी का ख्याल न करना। क्षमा के गुणों का चिंतन करना।

2. मार्दव- चित्त में मृदुता व व्यवहार में नम्रता होना।

3. आर्दव- भाव की शुद्धता। जो सोचना सो कहना। जो कहना सो करना।

4. शौच- मन में किसी भी तरह का लोभ न रखना। आसक्ति न रखना। शरीर की भी नहीं।

5. सत्य- यथार्थ बोलना। हितकारी बोलना। थोड़ा बोलना।

6. संयम- मन, वचन और शरीर को काबू में रखना।

7. तप- मलीन वृत्तियों को दूर करने के लिए जो बल चाहिए, उसके लिए तपस्या करना।

8. त्याग- पात्र को ज्ञान, अभय, आहार, औषधि आदि सद्वस्तु देना।

9. अकिंचनता- किसी भी चीज में ममता न रखना। अपरिग्रह स्वीकार करना।

10. ब्रह्मचर्य- सद्गुणों का अभ्यास करना और अपने को पवित्र रखना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi