Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Rajnath Singh in Jammu: रक्षामंत्री ने जम्मू में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर प्रकट की चिंता

हमें फॉलो करें Rajnath Singh in Jammu: रक्षामंत्री ने जम्मू में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर प्रकट की चिंता
webdunia

सुरेश एस डुग्गर

जम्मू , सोमवार, 26 जून 2023 (14:27 IST)
Rajnath Singh in Jammu: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर चिंता प्रकट करते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर सारे विश्व के लिए खतरा बताया है। वे आज सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब जम्मू पहुंचे थे और सीधे जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह (Zorawar Singh Auditorium) ऑडिटोरियम में सुरक्षा पर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए चले गए।
 
उन्होंने जिस आंतरिक व बाहरी सुरक्षा पर सम्मेलन को संबोधित किया, उसमें शिरकत करने के लिए करीब 1,500 लोगों को आमंत्रित किया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वायु मार्ग से आज जम्मू पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ राजनाथ सिंह का जम्मू हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र रैना और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
 
रक्षामंत्री ने जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में रक्षा कॉन्क्लेव को संबोधित किया। यहां उन्होंने रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित लोगों को यह भी बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल में रक्षा क्षेत्र में देश किस प्रकार आगे बढ़ा है।
 
उन्होंने 9 साल में मोदी सरकार की तरफ से सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी और सुरक्षा मुद्दों पर बात करते हुए बताया कि भारत की रक्षा के क्षेत्र में स्थिति कैसे मजबूत बनी है? राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय भी जाएंगे, जहां वे पार्टी मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
 
रक्षामंत्री सोमवार शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। उनके जम्मू दौरे पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तत्काल बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दौरा हो रहा है। मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर हम लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री और रक्षामंत्री के दौरों से निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्लीवासियों को लगेगा 'करंट', 10% तक महंगी हुई बिजली