khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार

Advertiesment
Lashkar-e-Taiba
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादी की पहचान तिलगाम पाईन निवासी मोहम्मद इकबाल भट के रूप में की गई है। सुरक्षाबल और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे बारामूला के क्रीरी इलाके में एक चौकी पर गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 पिस्तौल, मैगजीन और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि भट आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादी सैफुल्ला और अबू जर्र के संपर्क में था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कौन हैं ब्रिटेन में पीएम पद के दावेदार ऋषि सुनक