Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुरक्षा बलों ने की LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिए को मार गिराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुरक्षा बलों ने की LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिए को मार गिराया
, शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (12:34 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को घुसपैठ की नाकाम कोशिश के दौरान सुरक्षा बलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि संदिग्ध गतिविधियां दिखने के बाद उन्होंने घुसपैठिए को ललकारकर मुठभेड़ में मार गिराया। घटनास्थल से 1 एके राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि सतर्क सैनिकों ने सुबह करनाह क्षेत्र के जब्दी में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उन्होंने घुसपैठिए को ललकारा और फिर मुठभेड़ होने लगी जिस दौरान 1 घुसपैठिए की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 1 एके राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी को सजा पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में जमकर वार-पलटवार