Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 (13:03 IST)Updated Date: Wed, 16 Oct 2024 (13:09 IST)
Omar abdullah oath taking ceremony : उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 5 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। हालांकि कांग्रेस के एक भी विधायक ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली। इस पर पार्टी का कहना कि उसने नवगठित जम्मू कश्मीर सरकार में मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होने का फैसला किया है क्योंकि पार्टी केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल नहीं किए जाने से नाखुश है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है। हम इससे नाखुश हैं, इसलिए हम फिलहाल मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हो रहे हैं। पार्टी जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जम्मू-कश्मीर सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके अलावा 5 मंत्रियों सुरिंदर चौधरी, सकीना मसूद (इटू), जावेद डार, जावेद राणा और सतीश शर्मा ने भी पद की शपथ ली।
नौशेरा में जम्मू कश्मीर भाजपा प्रमुख रवींद्र रैना को हराने वाले सुरिंदर चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाकर उमर अब्दुल्ला ने राजनीतिक पंडितों को भी हैरान कर दिया।
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें