Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृष्ण जन्मोत्सव कैसे मनाएं....

जन्माष्टमी पर्व

Advertiesment
हमें फॉलो करें कृष्ण जन्मोत्सव
Krishna's birthday

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि के समय वृष के चन्द्रमा में हुआ था। इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के साथ मनाते हैं।


FILE


धर्मपरायण बच्चे, युवा, वृद्ध सभी आयु के लोग इस दिन व्रत रखते हैं। यह व्रत सर्वमान्य व पापनाशक माना गया है। इसमें अष्टम के उपवास और नवमी तिथि के समापन से व्रत की पूर्ति होती है।


FILE


व्रत से एक दिन पहले हल्का भोजन करके मन और ‍इंद्रियों को नियंत्रण में रखें।


FILE


उपवास वाले दिन सुबह स्नान आदि नित्य कर्म के बाद नवग्रहों, पांच तत्वों और मन ही मन अपने पूर्वजों को नमस्कार करके पूर्व या उत्तर मुख बैठकर श्रीकृष्ण भगवान का ध्यान करें।


FILE


उस दिन रात्रि 12 बजे तक कीर्तन, भजन व उपासना से बाल कृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा में स्नेहपूर्ण पल बिताएं।

रात्रि 12 बजे प्रेमपूर्वक पुष्प, धूप, दीप, कपूर से आरती उतारें, भोग लगाएं।


FILE


चंद्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्घ्य देकर प्रसाद खाने से आत्मिक, मानसिक, शारीरिक बल की प्राप्ति होती है

(समाप्त)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi