आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। योगेश्वर भगवान कृष्ण का प्राकट्योत्सव। भगवान कृष्ण का चरित्र उनकी नटखट बाल लीलाओं के बिना अधूरा है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में उनके सखाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन क्या आप श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के नाम जानते हैं! यदि नहीं तो आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के बारे में जानकारी देते हैं।
श्रीमद् भागवत्, भक्तमाल आदि ग्रन्थों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं का उल्लेख मिलता है जो ब्रज में उनकी बाल लीलाओं में सहयोगी थे। भगवान कृष्ण के बाल सखाओं के नाम हैं-
1. मधुमंगल 2. सुबाहु 3. सुबल 4. भद्र 5. सुभद्र 6. मणिभद्र 7. भोज 8. तोककृष्ण 9. वरूथप 10. श्रीदामा 11. सुदामा 12. मधुकंड 13. अर्जुन 14. विशाल 15. रसाल 16. मकरन्द 17. सदानन्द 18. चन्द्रहास 19. बकुल 20. शारद 21. बुद्धिप्रकाश आदि।
इन सब सखाओं में मधुमंगल, श्रीदामा व सुदामा से भगवान श्रीकृष्ण का अनन्य प्रेम व लगाव था।
- ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
About Writer
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।....
और पढ़ें