Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हर मनोकामना के लिए भगवान श्रीकृष्ण के 7 असरकारी दिव्य मंत्र

हमें फॉलो करें हर मनोकामना के लिए भगवान श्रीकृष्ण के 7 असरकारी दिव्य मंत्र
भगवान श्रीकृष्ण श्री विष्णु के आठवें अवतार हैं। सोलह कलाओं से परिपूर्ण दिव्यतम अवतार है मुरलीधर कान्हा। भारतीय जनमानस को हर रंग में रंगे उत्सवप्रिय श्रीकृष्ण हर अवतार से ज्यादा प्रिय लगते हैं। कृष्ण यानी जो आकर्षित करें, आकृष्ट करें। सही मायनों में श्रीकृष्ण  जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। प्रस्तुत हैं हर मनोकामना के लिए भगवान श्रीकृष्ण के 7 असरकारी अचूक मंत्र.... 
   
 
 

यह स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताया गया मूलमंत्र है। इसके प्रयोग से रुका हुआ धन प्राप्त होता है। इसके अलावा इस मूलमंत्र का जाप करने से घर-परिवार में सुख की वर्षा होती है।
webdunia
 
 

यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। अन्य मंत्र शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार 108 बार जाप करने से ही सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध होता है। इससे अटके काम पूरे होते हैं।

webdunia
 
 

ये केवल दो शब्द दिखाई देते हैं लेकिन धार्मिक संदर्भ से देखें तो इन शब्दों को बनाने के लिए प्रयोग में आए सात अक्षर बेहद महत्वपूर्ण हैं। यदि उच्चारण के समय एक भी अक्षर सही से नहीं पढ़ा जाए, तो इस मंत्र का असर खत्म हो जाता है।
webdunia
 
 

इस आठ अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसकी सभी इच्छाएं व अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं। आर्थिक, आत्मिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
webdunia
 
 

इस मंत्र का प्रयोग साधक आर्थिक स्थिति में सुधार की कामना से करते हैं। यह संपूर्ण सिद्धि देना वाला मंत्र है। यह मंत्र आर्थिक स्थिति में सुधार ही नहीं करता बल्कि उसे आश्चर्यजनक रूप से दृढ़ भी बनाता है।
webdunia
 
 

यह ऐसा मंत्र है जो विवाह से जुड़ा है। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से हो नहीं रहा तो वे प्रात: काल में स्नान के बाद ध्यानपूर्वक इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
webdunia
 
 

यह मंत्र उच्चारण में थोड़ा कठिन जरूर है लेकिन इसका प्रभाव अचूक है। यह मंत्र वाणी का वरदान देता है।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत-पूजन कैसे करें, 10 जरूरी बातें