Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महेश जयंती पर दो दिवसीय आयोजन

हमें फॉलो करें महेश जयंती पर दो दिवसीय आयोजन
झाबुआ , गुरुवार, 9 जून 2011 (14:33 IST)
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर माहेश्वरी समाज के महेश मांगलिक भवन में गत दिवस समाज की बैठक हुई। इसमें शुक्रवार को महेश जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने निर्णय लिया गया। समाज अध्यक्ष दिलीप कुमार मालू ने बताया कि गुरुवार को महिला मंडल द्वारा विभिन्ना प्रतियोगिताएँ एवं भजन संध्या रखी गया है। शुक्रवार सुबह 9 बजे भगवान श्री महेश का अभिषेक, आरती और दोपहर में भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे समाज की संगोष्ठी, शाम 5 बजे भगवान श्री महेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण किया जाएगा। बैठक में श्री मालू ने गत दो वर्षों की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष संजय पलोड ने दो वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। आभार सचिव प्रमोद सोनी ने माना। -निप्र

विकासखंड स्तरीय शिविर 10 से
झाबुआ। उपसंचालक सामाजिक न्याय एफवी बारिया ने बताया कि स्पर्श अभियान के तहत जिले में 10 से 17 जून तक विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को झाबुआ विकासखंड में, 11 को मेघनगर, 13 को थादंला, 15 को पेटलावद, 16 को रामा एवं 17 जून को रानापुर विकासखंड में शिविर लगेगा। -निप्र

दावे-आपत्ति 13 तक आमंत्रित
झाबुआ। झाबुआ परियोजना अंतर्गत 3 आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, 14 सहायिकाओं एवं 3 मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अंतिम सूची जारी की गई है। इस पर दावे-आपत्ति 13 जून तक आंमत्रित की गई है। -निप्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi