Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी बोले, नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस ने खड़ा किया बवाल

Advertiesment
PM Modi
दुमका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल खड़ा कर दिया है और देश के विभिन्न हिस्सों में अशांति तथा आगजनी के पीछे विपक्षी पार्टियों का ही हाथ है।
 
मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झारखंड में विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झारखंड को विकसित करने का कोई रोडमैप या इच्छा नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी नागरिकता अधिनियम को लेकर आग भड़का रहे हैं लेकिन पूर्वोत्तर के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस के कृत्य साबित करते हैं कि संसद में लिए गए सभी निर्णय सही हैं।
 
मोदी ने दावा किया कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने केवल अपने लिए महलों का निर्माण किया और उन्हें लोगों की समस्याओं के बारे में कोई चिंता नहीं थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फतेहपुर मामला : पंचायती फरमान से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने लगाई आग