Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Karnataka Elections: मोदी व योगी समेत भाजपा के 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे चुनावी मैदान में

हमें फॉलो करें Karnataka Elections: मोदी व योगी समेत भाजपा के 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे चुनावी मैदान में
, बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (14:42 IST)
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों की एक मजबूत टीम अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। आदित्यनाथ के अलावा मध्यप्रदेश और असम के मुख्यमंत्री क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को शामिल किया गया है।
 
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। आदित्यनाथ के अलावा मध्यप्रदेश और असम के मुख्यमंत्री क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को शामिल किया गया है।
 
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के कुछ मंत्री और राज्य के पार्टी नेता भी सूची में शामिल हैं। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विपक्षी कांग्रेस भी सत्ता में लौटने के प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है, वहीं जनता दल (सेक्युलर) भी तीसरी ताकत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। राज्य में 10 मई को मतदान होना है जबकि चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने भरा शिकारीपुरा से नामांकन