कर्नाटक results: BJP के 14 मंत्री अपने ही गढ़ में हुए ढेर, बागी भी नहीं बचा पाए सीट
Publish Date: Sat, 13 May 2023 (18:21 IST)
Updated Date: Sun, 14 May 2023 (00:00 IST)
Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा सत्ता विरोधी लहर की काट नहीं तलाश सकी। जनता उनके काम से खुश नहीं नजर आई और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। करीब 14 मंत्रियों को जनता ने नकार दिया है।
जो मंत्री चुनाव हार गये उनमें गोविंदा करजोल (मुधोल), जे सी मधुस्वामी (चिकनैकानाहल्ली), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर), शंकर पाटिल मुनेना कोप्पा (नवलगुंड), हलप्पा आचार (येलबुर्गा), बी श्रीरामुलु (बेल्लारी), के सुधाकर (चिक्कबल्लापुरा), बी सी नागेश (टिप्तुर), मुरुगेश निरानी (बिल्गी), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर) और एम टी बी नागराज (होसकोटे) शामिल हैं। भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी सिरसी सीट पर चुनाव हार गये।
मंत्री वी सोमन्ना दो क्षेत्रों वरुणा और चामराजनगर से चुनाव हार गये। उन्होंने इन दोनों सीट से चुनाव लड़ा था। मंत्री आर. अशोक भी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे। वह पद्मनाभनगर से फिर से चुने गए, लेकिन कनकपुरा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख