Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Karwa chauth 2019 : करवा चौथ पर चंद्रमा को छलनी से क्यों देखती हैं महिलाएं

हमें फॉलो करें Karwa chauth 2019 : करवा चौथ पर चंद्रमा को छलनी से क्यों देखती हैं महिलाएं
करवा चौथ पर चांदनी रात के बीच चांद को देखने से आपका प्यार और पति की उम्र दोनों बढ़ती है। इस दिन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। वह अपने पति के दिल पर राज करने के लिए इस दिन अलग ही अंदाज में सजती-संवरती हैं। पति भी इस दिन घर जल्दी आने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।
 
क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ के इस पावन अवसर पर छलनी से चांद को देखने के बाद पति को क्यों देखा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं छलनी के पीछे इस राज के बारे में, जो शायद अब तक किसी को भी नहीं पता है।
 
webdunia



करवा चौथ की कथा के अनुसार एक बार किसी बहन को उसके भाइयों ने स्नेहवश भोजन करवाने के लिए छल से चांद की बजाय छलनी की ओट में दीपक दिखाकर भोजन करवा दिया था, जिससे उसका व्रत भंग हो गया।
 
 
इसके बाद उसने पूरे साल चतुर्थी का व्रत किया। दोबारा करवा चौथ आने पर उसने विधिपूर्वक व्रत किया और उसे सौभाग्य की प्राप्ति हुई। इसलिए कोई छल से उनका व्रत भंग न कर दें इसलिए छलनी के जरिए बहुत ही बारीकी से चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है।
 
वहीं छलनी से चांद को देखने के बाद पति को देखने से उसकी उम्र लंबी होती है और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस बार दो दिन रहेगा पुष्‍य नक्षत्र, जानिए किस दिन क्या खरीदें