Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करवा चौथ ग्रह संयोग : सुहाग का महापर्व है आज, जानिए प्रेम, सुख और समृद्धि के लिए बन रहे हैं कौन से शुभ संयोग

Advertiesment
karva chauth ke grah yog 2022
करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को रखा जा रहा है। इस दिन बहुत ही शुभ मुहूर्त और योग संयोग बन रहे हैं। इन योग संयोगों में पूजा, आराधना, चंद्र को अर्घ्य देना और व्रत रखना बहुत ही शुभ होगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। आओ जानते हैं इस दिन के ग्रह संयोग और शुभ योग।
 
शुभ ग्रह योग : 
- इस दिन चंद्रमा रोहणी नक्षत्र में रहेगा। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे।
- सूर्य और बुध भी एक साथ विराजमान हैं। जिससे बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। 
- शनि, बुध और गुरु अपनी स्वराशि में स्थित हैं। 
- बुध और शुक्र के एक साथ होने पर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण भी हो रहा है।
 
शुभ योग : 
- करवा चौथ पर सिद्धि योग बन रहा है जो मंगलदायक कार्यों में सफलता प्रदान करता है।
 
करवा चौथ के शुभ मुहूर्त | karva chauth ka shubh muhurt kab hai:
 
करवा चौथ पूजा मुहूर्त:- शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर 07 बजकर 3 मिनट तक।
करवा चौथ चंद्रोदय समय : दिल्ली टाइम के अनुसार चंद्रोदय 08 बजकर 10 मिनट पर। 
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:01 से 12:48 तक।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करवा चौथ की 4 पौराणिक कथा, व्रत के दौरान पढ़ना जरूरी