Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करवा चौथ और मेहंदी का अटूट रिश्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें करवा चौथ
, मंगलवार, 7 अक्टूबर 2014 (14:26 IST)
करवा चौथ हो और मेहंदी न लगाएं यह हो ही नहीं सकता। इन दोनों का तो अटूट रिश्ता है। यही वजह है कि करवा चौथ के नजदीक आते ही मेहंदी लगाने वालों का बाजार गर्म हो जाता है। 
 
रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी-धजी औरतें, रंग-बिरंगी चूड़ियां और मेहंदी लगवातीं महिलाएं...कुल मिलाकर पूरा बाजार ही करवा चौथ के रंग में रंग जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिनकी मेंहदी ज्यादा रंग लाती है उन्हें पति ज्यादा प्यार करते हैं। 
 

 
मेहंदी भी अलग-अलग कई तरह की डिजाइनों में बनने लगे हैं। नई नवेली दुल्हनें विशेष रूप से आकर्षक डिजाइन की मेंहदी लगवाती हैं। जिनमें डिजाइनर टैटू भी औरतें खूब शौक से बनवाती हैं। 
 
आपके हाथों पर मेंहदी ज्यादा गहरी चढ़े इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें : -
 
* सूखी हीना को चाय की पत्ती या कॉफी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
 
* इस पेस्ट को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं। 
 
* अपनी हथेली को गैस के करीब ले जाकर एक सेंक लगा लें।
 
* जब मेंहदी पूरी तरह सूख जाए उसपर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं। 

* दुबारा पूरी तरह सूखने के बाद इसे हटा लें और 2-4 घंटे के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi