Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करवा चौथ के दो महत्वपूर्ण तोहफे....

हमें फॉलो करें करवा चौथ के दो महत्वपूर्ण तोहफे....
, मंगलवार, 7 अक्टूबर 2014 (15:05 IST)
सारगी और बाया : 
 
करवा चौथ के दिन तोहफों में दो चीजें काफी महत्वपूर्ण होती है- 'सारगी' और 'बाया'। यह दो चीजें तोहफे में जरूर दी जाती हैं। इसके बिना करवा चौथ का पर्व अधूरा माना जाता है। 
 
ऐसा माना जाता है कि इसे देने से पति-पत्नी का रिश्ता और भी गहरा होता है।

'सारगी' में तरह-तरह की मिठाइयां और कुछ कपड़े दिए जाते हैं। जिसे करवा चौथ करने वाली महिलाएं सूर्योदय के पहले तक ही खा सकती हैं। उपवास शुरू होने के बाद इसे नहीं खाया जाता। 
 
'बाया' लड़के को ससुराल पक्ष की ओर से दिया जाता है। जिसमें बादाम, मठरी और कुछ कपड़े दिए जाते हैं। जबकि 'सारगी' सास अपनी बहू को देती है। 
 
पहले जहां 'सारगी' और 'बाया' एक परम्परा के रूप में लिया जाता था, वहीं अब इसमें फैशन का पुट भी शामिल हो गया है। इसमें साधारण कपड़ों की जगह डिजाइनर कपड़े दिए जाने लगे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi