Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बच्चों की सूझबूझ बढ़ाने के लिए 10 मजेदार पहेलियां

बच्चों के लिए कुछ रोचक पहेलियां -

हमें फॉलो करें Funny Riddles for kids

WD Feature Desk

, गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (15:18 IST)
Funny Riddles for kids
Funny Riddles for kids : दोस्तों, हर इंसान बच्चो के लिए कुछ अलग और रचनात्मक ढूंढता है, जिससे न केवल बच्चो का विकास हो बल्कि वे बौद्धिक रूप से भी एक्टिव हों। इसका एक उपाय है पहेलियां। तो आइये जानते है बच्चो के लिए कुछ रोचक और मजेदार पहेलियां -
 
1. जब भी लिखना होता तुमको, बनती हूं मैं सखी सहेली, यही है मेरा गुण रे भाई, जब भी काटो, नई नवेली। 
उत्तर- पेंसिल 
 
2. अगर नाक पर चढ़ जाऊं, कान पकड़कर तुम्हें पढ़ाऊं। 
उत्तर- चश्मा 
 
3. कौन सी ऐसी जगह है, जहां अमीर और गरीब आदमी, दोनों को कटोरी ले कर खड़ा रहना पड़ता है?
उत्तर- गोलगप्पे की दुकान
 
4. तीन पैरों वाली तितली, नहा धो कर कड़ाई से निकली।
उत्तर- समोसा
 
5. चार है रानियां, और एक है राजा, हर एक काम में उनका अपना-अपना साजा।
उत्तर- अंगूठा और उंगलियां
 
6. ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं?
उत्तर- आपका नाम
 
7. साल के किस महीने में 28 दिन होते हैं?
उत्तत- 12 महीने 
 
8. गोल है पर गेंद नहींं, पूंछ है पर पशु नहीं, पूंछ पकड़कर खेलें बच्चे, फिर भी मेरे आंसू न निकले। 
उत्तर- गुब्बारा 
 
9. गोल है पर गेंद नहीं कांच है पर दर्पण नहीं रोशनी देता है पर सूरज नहीं बताइए वह क्या है?
उत्तर- बल्ब
 
10. फूल भी हूं, फल भी हूं, और हूं मिठाई, तो बताओ, क्या हूं मैं भाई?
उत्तर- गुलाब जामुन 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Home Care Tips: जानिए कैसे करें कपड़ों पर लगे जिद्दी कीचड़ के दागों को साफ