Publish Date: Wed, 01 Dec 2021 (13:51 IST)
Updated Date: Wed, 01 Dec 2021 (18:07 IST)
सीमा सुरक्षा बल (BORDER SECURITY FORCE) अपने देश की रक्षा के लिए लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात किया जाता है। बीएसएफ जवान 24 घंटे सीमा की रक्षा करते हैं। सीमा के आसपास हो रहे असामाजिक तत्व, कम जोखिम वाले स्थानों को अपने नियंत्रण में रखना, सीमा से देश में प्रवेश करने वाले घुसपैठियों को रोकना, सीमा के आसपास मौजूद गांव और कस्बों के लोगों की जान बचाना। देश के सीमा पर तैनात जवान सीमा सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होने देते हैं। देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों को सीमा पर जाने वालों को भी जानें से रोकते हैं। यह देश की रक्षा तो करते हैं और जरूरत पड़ने पर भारतीय सेना के साथ मिलकर युद्ध भी लड़ते हैं। बता दें कि भारतीय सेना और सीमा पर तैनात सुरक्षा बल अलग-अलग है। दोनों की पोस्ट और सैलरी में अंतर होता है।
दरअसल बीएसएफ के जवान सीमा पर तैनात रहते हैं। वहीं भारतीय सेना युद्ध के लिए तैयारी करते हैं। उन्हें बीएसएफ से अधिक सुविधा और अधिक सैलरी दी जाती है।
आइए जानते हैं कैसे शामिल हो BSF में -
BSF भर्ती प्रक्रिया - BSF में अलग-अलग पद होते हैं। जैसे कि कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, जनरल ड्यूटी केडर, असिस्टेंट कमांडेंट, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, कम्युनिकेशन सेटअप, हेड कांस्टेबल, रेडियो ऑपरेटर।
BSF के लिए शैक्षणिक योग्यता - 10वीं या 12वीं से उत्तीर्ण या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री प्राप्त किया हो।
BSF में भर्ती के लिए आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष होती है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार छूट दी गई है। एस. सी और एस.टी. के लिए 3 वर्ष उम्र में छूट का प्रावधान है।
ओबीसी के लिए 5 साल की उम्र में छूट का प्रावधान है।
- लंबाई 170 सेमी होना चाहिए और छाती का फुलवा 80 से 85 सेमी होना चाहिए।
BSF भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होती है।
- लिखित
- शारीरिक परीक्षण
- मेडिकल जांच
- साक्षात्कार
BSF सैलरी - शुरुआत में सैलरी 25,000 से 30,000 रूपए प्रति माह होती है। इसके बाद योग्यता सैलरी बढ़ती है। जो 1 लाख रूपए प्रतिमाह से 2 लाख रूपए प्रतिमाह होती है।