Kids Jokes %e0%a4%a5%e0%a5%8b%e0%a5%9c%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a4%81%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f 107120500028_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

थोड़ी सी हँसी हो जाए

Advertiesment
स्पेक्ट्रम
ND
अमित सुमित से : यार यह बताओ कि तुमने अपनी उँगलियों पर ये नंबर क्यों लिख रखे हैं।

सुमित : तुझे इतना भी नहीं पता। मास्टरजी ने कहा कि गिनती उँगलियों पर होनी चाहिए।
****************************
रोनू दादी माँ से : दादी माँ ठंड में मुझे ठंडे पानी से मुँह धोने को मत कहो। मुझे ठंड लगती है।

दादी माँ : पर बेटा हम जब तुम्हारी उम्र के थे तो ठंड के दिनों में भी चार बार ठंडे पानी से मुँह धोते थे।

रोनू : तभी तो आपका चेहरा इतना सिकुड़ गया है।

****************************
मास्टरजी : सोनू तुम्हारा होमवर्क तुम्हारे पिताजी की हैंडराइटिंग में क्यों है?

सोनू : मास्टरजी वो मैंने कल पिताजी की पेन से होमवर्क किया था ना इसलिए।
****************************
अन्नू : पापा यह पंखा बिजली से क्यों घूमता है?

पापा : क्योंकि बेटा बिजली में बहुत शक्ति होती है।

अन्नू : हमसे भी ज्यादा?

पापा : नहीं बेटा, हमारा दिमाग ज्यादा ताकतवर होता है।

अन्नू : तो पापा फिर दिमाग से पंखा क्यों नहीं चलाते!
****************************

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi