Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मकर संक्रांति : नए साल का पहला त्योहार....

Advertiesment
हमें फॉलो करें मकर संक्रांति पतंगबाजी
प्यारे बच्चों,

मकर संक्रांति और पतंगबाजी का त्योहार नए साल का पहला त्योहार है। इस दिन सभी बच्चे, बड़े-बुजुर्ग आसमान में पेंच लड़ाते और काटते हैं, चारों ओर काटो रे..., काटों रे... का शोर सुनाई पड़ता है।

आओ बच्चों, मैं तुम्हें बताती हूं... भारतीय पतंग के बारे में।

भारतीय पतंगों को विदेश में लड़ाकू पतंग के नाम से जाना जाता है। यह पतंगें बनाने में भी आसान होती हैं। इस पतंग में एक सीधी खपच्ची लगी होती है जिसे कांप कहते हैं। पतंग मांझे से उड़ाई जाती है, जो एक विशेष तरीके से तैया‍र किया जाता है।

तब इस मिश्रण को कपड़े या कागज में लेकर डोर पर लगाते हैं और इस प्रकार तैयार होती है हमारी भारतीय पतंग।

हम भारतीय पतंग उड़ाने में बहुत माहिर होते है, जैसे हमारी भारतीय सेना देश की रक्षा करने में। वो भी हमारे भारत का नाम दुनिया में फैलाते हैं और हम भी भारतीय पतंगों को आसमान तक पहुंचा कर उसका नाम पूरे विश्व में फैला देते हैं।

सभी बच्चों को हमारी ओर से मकर संक्रांत‍ि की शुभकामनाएं....!!!!!!!!!!

आपकी दीदी
मौली

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi