Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैरी से कुछ सीखों

हमें फॉलो करें हैरी से कुछ सीखों
PRPR
बच्‍चों,
इन दिनों आप सबकी जुबाँ पर एक ही नाम है - हैरी पॉटर। हैरी आप लोगों को बहुत पसंद है। मुझे भी हैरी बहुत अच्‍छा लगता है। आप ने कभी इस बात पर ध्‍यान दिया है कि लार्ड वोल्डमार्बार-बार हैरी को मारने की कोशिश करता है। फिर भी हर बार हैरी क्‍यों बच जाता है?

हैरी एक अच्‍छा लड़का है। वह किसी को नुकसान नहीं पहुँचाता। सबसे प्‍यार करता है। उसके पास प्रेम की शक्ति है, उसकी इस शक्ति के सामने वोल्‍डमार्ट की जादुई शक्तियाँ भी फीकी पड़ जाती हैं।

इसके अलावा हैरी की एक और खासियत है। हैरी के सामने कितनी परेशानियाँ, कितनी उलझनें आती हैं, पर हैरी उनसे घबराता नहीं है, रोता नहीं है, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करता है।

अगर आप हैरी को पसंद करते हो तो उसकी यह आदत आप भी सीख लो। कितनी भी बड़ी मुसीबत आपके सामने आ जाए, उनसे डरकर रोने के बजाए उनका डटकर सामना करना।

एक बात और हैरी की तरह उड़ने की कोशिश कभी मत करना। तुम तो जानते हो ना कि ऐसा केवल फिल्‍मों में ही होता है।
आपकी दीदी
नूपु

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi