Kids Letters %e0%a4%a8%e0%a4%8f %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be 111011100059_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए साल में पक्का वादा!

Advertiesment
नन्ही दुनिया संपादक की चिट्ठी नया साल
कैलेंडर बदलने के साथ ही नए साल की शुरुआत हो गई। इस नए साल में खुद से एक वादा करो। कोई भी एक वादा। जैसे वादा करो कि इस नए साल में तुम कुछ नई किताबें पढ़ोगे।

वादा करो कि इस बार एक्जाम में अपनी पिछली रैंक से आगे बढ़ोगे। वादा तो यह भी कर सकते हो कि इस नए साल में कुछ नए पंछियों से दोस्ती करोगे। करने को तो वादा यह भी हो सकता है कि तुम ज्यादा से ज्यादा सच का दम भरोगे। वादा करो कि आज का काम कल पर नहीं बढ़ाओगे। वादा हो इस बात का कि मुश्किल में हार न जाओगे। सबसे आखिर में वादा करो कि तुम अपनी बात निभाओगे।

और, फिर जब तुम एक वादा खुद से कर लो तो मन ही मन उसे याद रखना। तय की गई बात पर चलने की कोशिश करना। धीरे-धीरे तुम्हारा यह एक वादा खूब असर दिखाएगा। जब-जब तुम आगे बढ़ते जाओगे तुम्हें याद आएगा कि नए साल के साथ किया वादा कितना काम आया।

नए साल के साथ हमारे भीतर भी कुछ न कुछ नया हो तो ही नए साल का मजा है। नए साल के बहाने से एक नई शुरुआत तो हो ही सकती है। तो इस नए साल में करो एक वादा और पक्का रहे इरादा।

आपका भैया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi