Kids Letters %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4 %e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8 %e0%a4%a5%e0%a5%87 108021100054_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संत वेलेंटाइन कौन थे?

Advertiesment
संत वेलेंटाइन राजश्री कासलीवाल
ND

प्यारे बच्चों,

वेलेंटाइन दिवस आने ही वाला हैं। और आप सभी को ‍भी वेलेंटाइन दिवस मनाने में बहुत आनंद आता होगा। इस दिन एक-दूसरे को गिफ्ट-चॉकलेट देना, और न जाने क्या क्या। लेकिन क्या आप मुझे बता सकते है कि संत वेलेंटाइन कौन थे। क्या कहा नहीं... ! आप में से किसी को भी नहीं पता क्या? चलो कोई बात नहीं। आज मैं ही आपको बताती हूँ संत वेलेंटाइन के बारे में।

रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। उसके अनुसार विवाह करने से पुरुषों की बुद्धि व शक्ति कम होती है। उसने राजाज्ञा जारी की कि उसका कोई सैनिक या अधिकारी विवाह नहीं करेगा।

संत वेलेंटाइन ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया और उनके आह्वान पर अनेक सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किए। आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी 1269 को संत वेलेंटाइन को फाँसी पर चढ़वा दिया, तभी से यह दिन उनकी स्मृति में यह वेलेंटाइन दिवस 'प्रेम दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

आप सभी को वेलेंटाइन दिवस की शुभकामनाएँ।

आपकी दीदी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi