sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों की कविता : हमारे आदर्श दादाजी

अक्षय शर्मा (कक्षा-आठवीं)

Advertiesment
हमें फॉलो करें दादाजी
ND
दादाजी की महिमा न्यारी है
अज्ञानता को दूर करके
ज्ञान की ज्योति जलाई है।
दादाजी की महिमा न्यारी है...

दादाजी के चरणों में रहकर
हमने शिक्षा पाई है।
गलत राह पर भटके जब हम
तो दादाजी ने राह दिखाई है।
दादाजी की महिमा न्यारी है...

माता-पिता ने जन्म दिया पर
दादाजी ने जीना सिखाया है।
ज्ञान, चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई है।
दादाजी की महिमा न्यारी है...

जब भी करते गलत कार्य हम
तब फटकार भी लगाई है।
सद्मार्ग पर चलें सभी हम
बात सदा दोहराई है।
दादाजी की महिमा न्यारी है...

सदा इन सीखों का पालन करूंगा
उनके आदर्शों का मान रखूंगा
यह श्रद्धांजलि हमारी है।
दादाजी की महिमा न्यारी है...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi