Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों की कविता : हाथी

- घनश्याम मैथिल 'अमृत'

Advertiesment
हमें फॉलो करें हाथी पर कविता
FILE
सदा झूमता आता हाथी,

सदा झूमता जाता हाथी।

पर्वत जैसी काया इसकी,

भारी भोजन खाता हाथी।

सूंड से भोजन सूंड से पानी,

भर-भर सूंड नहाता हाथी।

छोटी आंखें कान सूप से,

दांत बड़े दिखलाता हाथी।

राजा रानी शान समझते,

बैठा पीठ घुमाता हाथी।

अपनी पर जो आ जाए तो,

सबको नाच नचाता हाथी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi