Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार कविता : प्रजातंत्र का राजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें शेर और बकरी
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

एक कहानी बड़ी पुरानी, कहती रहती नानी।
शेर और बकरी पीते थे, एक घाट पर पानी।

कभी शेर ने बकरी को, न घूरा न गुर्राया।
बकरी ने जब भी जी चाहा, उससे हाथ मिलाया।

शेर भाई बकरी दीदी के, जब तब घर हो आते।
बकरी के बच्चे मामा को, गुड़ की चाय पिलाते।

बकरी भी भाई के घर पर, बड़े शान से जाती।
कभी मंगौड़े भजिए लड्डू, रसगुल्ले खा आती।

किंतु अचानक ही जंगल में, प्रजातंत्र घुस आया।
और प्रजा को मिली शक्तियों से अवगत करवाया।

ऊंच-नीच होता क्या होता, छोटा और बड़ा क्या।
जाति धर्म वर्गों में होता, कलह और झगड़ा क्या।

निर्धन और धनी लोगों में, बड़ा फासला होता।
एक रहा करता महलों में, एक सड़क पर सोता।

शेर भाई को जैसे ही, यह बात समझ में आई।
तोड़ी बकरी की गर्दन और बड़े स्वाद से खाई।

जो भी पशु मिलता उसको, वह उसे मार खा जाता।
जंगल में अब प्रजातंत्र का, वह राजा कहलाता।

प्रजातंत्र का मतलब भी, वह दुनिया को समझाता।
इसी तंत्र में जिसकी, जो मर्जी हो वह कर पाता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi