Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बच्चों की मजेदार कविता : बंदर जी की सत्य कथा

हमें फॉलो करें बच्चों की मजेदार कविता : बंदर जी की सत्य कथा
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

दाढ़ी के डिब्बे से बंदर, 
भाग गया लेकर सामान।
दाढ़ी उसकी बहुत बड़ी है,
अभी-अभी आया है ध्यान।
 
लगा गाल में साबुन उसने, 
रेजर खूब चलाई।
दाढ़ी में से नदी खून की,
तेजी से बह आई।
 
घबराकर बंदर भैया ने,
फेंकी रेजर ब्लैड।
रोते-रोते बैठ गए वे, 
पकड़े अपना पेट।
 
नकल किसी की भी करने से,
होता है नुकसान।
बंदरजी की सत्य कथा यह,
सुनो खोलकर कान।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Forecast | नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां