Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल दिवस पर कविता : एक जवाहरलाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाल दिवस पर कविता
राष्ट्रवाटिका के पुष्पों में,
एक जवाहरलाल।


 
जन्म लिया जिस दिन लाल ने,
दिवस कहाया बाल॥
 
बच्चे इनको सदा प्यार से,
चाचा नेहरू कहते।
चाचाजी इन बच्चों के बीच,
बच्चे बनकर रहते॥
 
एक गुलाब ही सब पुष्पों में,
इनको लगता प्यारा।
भारत मां का लाल यह,
सबसे ही था न्यारा॥
 
सारे जग को पाठ पढ़ाया,
शांति और अमन का।
भारत मां का मान बढ़ाया,
था यह ऐसा लाल चमन का॥

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi