ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता : हिन्दुस्तानी खाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Crow Poems
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

न कौए को पिज्जा भाता,
न कोयल को बर्गर। 


 
उन्हें चाहिए हल्दी वाला,
दूध कटोरे भर-भर। 
 
दोनों मिले लंच टेबल पर,
बोले नहीं सुहाता। 
पिज्जा-बर्गर-चाऊमीन से,
तो जी उकता जाता। 
 
गरम परांठे मक्खन वाले,
सुबह-सुबह आजमाओ।
और लंच में दाल-भात-घी,
सब्जी के संग खाओ। 
 
तभी मिलेंगे पूर्ण विटामिन,
पोषक तत्व मिलेंगे। 
दिनभर उड़ते रहें गगन में,
फिर भी नहीं थकेंगे। 
 
सारी दुनिया को भाता है,
हिन्दुस्तानी खाना। 
हमने ही अपने खाने का,
मोल नहीं पहचाना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi