Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपावली कविता : दीप जलाएं

हमें फॉलो करें दीपावली कविता : दीप जलाएं
- डॉ. रामनिवास 'मानव'


 
हंसे-हंसाएं
घर-आंगन में नन्हे-नन्हे,
फूल खिलाएं
दीप जलाएं।
 
राह दिखाएं
गली-गली में, हर कोने में,
जोत जगाएं
दीप जलाएं।
 
ध्वजा उठाएं
ज्ञान-गुणों की अलख जगाकर,
भूत भगाएं
दीप जलाएं।
 
आस जगाएं
सुन्दर-सुन्दर सपने देखें,
और दिखाएं
दीप जलाएं।
साभार- देवपुत्र 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi