suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : मने दिवाली

Advertiesment
diwali poem in hindi
दिवाली में न हो गाली,
फुलझड़ियों से मने दिवाली।


 
खाना लड्डू लाई बताशे,
खूब बजाना ढोल पताशे।
 
चकरी और अनार चलाना,
खुद जलने से मगर बचाना।
 
उन मित्रों से भी मिल आना,
जिनकी पड़ी जेब हो खाली।
 
अपने मित्रों के घर जाना,
एक-एक दीपक ले जाना।
 
उनके संग फुलझड़ी चलाकर,
हंसते-हंसते गले लगाना।
 
भाई-बहन मम्मी-पापा संग,
खूब नाचना दे-दे ताली।
 
दलित बस्तियों में भी जाना,
अपने मित्रों को ले जाना।
 
कॉपी-कलम किताबें लेकर,
उनके बच्चों को दे आना।
 
उनको भी फुलझड़ी दे आना,
तरह-तरह के रंगों वाली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बासी चावल के 5 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए