Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार कविता : ताली खूब बजाएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें The Elephant and The Ant poem
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

poem elephant and chinti
 
 
चींटी एक आई पूरब से,
एक आ गई पश्चिम से।
हुई बात कानों कानों में,
रुकीं जरा दोनों थम के।
 
बोली एक, कहां जाती हो,
कहीं नहीं दाना पानी।
चलें वहां पर जहां हमारे,
रहते हैं नाना नानी।
 
गर्मी की छुट्टी है दोनों,
चलकर मजे उड़ाएंगे।
नानाजी से अच्छा वाला,
बर्गर हम मंगवाएंगे।
 
कहा दूसरी ने, पागल हो!
वहां नहीं हमको जाना।
हाथी घूम रहा गलियों में,
चलकर उसको चमकाना।
 
'घुसते अभी सूंड़ में तेरी,'
यह कहकर धमकाएंगे।
भागेगा वह इधर उधर तो,
ताली खूब बजाएंगे।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तो ‘टीपू सुल्‍तान’ की वंशज और ‘भारतीय मूल’ की जासूस ‘नूर इनायत’ की तस्‍वीर यूके की करेंसी पर होगी