Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिशु गीत : टर्रू मेंढक...

Advertiesment
हमें फॉलो करें frog poem for kids
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

पड़ा तमाचा मछली का तो,
टर्रू मेंढक भागे।


 

 
दौड़ी मछली पीछे-पीछे,
टर्रू भाई आगे।
 
कूद-फांदकर कैसे भी वह,
जल से बाहर आए।
नदी किनारे की बालू पर,
बहुत देर सुस्ताए।
 
मछली अगर उछलती जल में,
टर्रूजी चिल्लाते।
आओ मच्छो जल के बाहर,
तुमको मजा चखाते।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फुटबॉलर मेस्सी का दीवाना सोशल मीडिया