Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपावली पर लघु हाइकू रचना

Advertiesment
Haiku : Diwali
दायरा इश्क
बंधन नहीं होता
अहसास है।


 
प्यार में कभी
ओंठ नहीं खुलते
बोलते नैन।
 
मुखौटा फेंक
असलियत बता
तेरा क्या पता।
 
मन का दीपक
भावनाओं की बाती
स्नेह का तेल।
 
मन की व्यथा
अकेले मत सह
मुझे भी बता।
 
मिट्टी का दीया
कुम्हारन का दर्द
किसने जिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली पर कविता : आ जाओ...