Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : दिवाली आई है...

Advertiesment
Happy Diwali Poem
- प्रदीप मानोरिया
दीपों की कतार से,
एकता और प्यार से,
उर के  उल्लास से,
जीवन के  प्रकाश से
खुशियां फैलाई हैं,
दिवाली आई है।
 
राम राज्य शान की,
मुक्ति वर्धमान की,
न्याय और नीति की,
अहिंसा की रीति की,
याद ये दिलाई है,
दिवाली आई है।
 
इस प्रकाश पर्व पर,
मन का सब तिमिर हर,
हिंसा मन के रावण सब,
विजय उन पर पाकर अब,
दिवाली मनाई है दिवाली आई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एकता का पाठ पढ़ाती कविता: आओ दीप जलाकर खुशियां मना लें...