Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : मेरी संस्कृति मेरी पहचान...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Culture
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

भारतीय संस्कृति जीवन की विधि है,
संस्कारों से पोषित बहुमूल्य निधि है।
 
विश्व की पहली और महान संस्कृति,
विविधता में एकता की अनुरक्त समीकृति।
 
अमृत स्रोतस्विनी विकास चिरप्रवाहिता,
संस्कारित और परिष्कृत विचारवाहिता।
 
धन्य सुवासित भारतीय संस्कृति सुपुष्पी,
ज्ञान, भक्ति, सद्कर्मों के प्रांगण में पनपी।
 
समेटे सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषा की विविधता,
शिष्टाचार, संवाद, धार्मिक संस्कारों की परिशुद्धता।
 
परिवारों, जातियों और धार्मिक समुदायों का सभ्याचार,
विवाह, परंपराएं, रीति-रिवाज, उत्सवों का मंगलाचार।
 
इंसानियत, उदारता, एकता, धर्मनिरपेक्षता, अपनाएंगे,
समता, समन्वय, सदाचार से इसे अक्षुण्ण बनाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कद्दू का जूस पीने से होंगे 12 कमाल के फायदे