Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता : मां! मुझसे कुछ बातें कर लो

Advertiesment
बाल गीत
मां! मुझसे कुछ बातें कर लो
जब से आया विद्यालय से
सब्जी काट रही हो तब से
मेरे मन में क्या चलता है
नहीं पूछती हो तुम मुझसे ...1

दिनभर चौके में रहती हो
रोटी-सब्जी में खपती हो
मुझको बहुत बुरा लगता है
क्यों तुम पास नहीं रखती हो ...2
 
हंसकर देखा केवल तुमने
बानें ना की बिलकुल तुमने
भींचा नहीं बाथ में मुझको
और प्यार भी किया न तुमने ...3
 
पापा बात नहीं करते हैं
जब भी वे घर में रहते हैं
अखबार लिए कुर्सी बैठे
सदैव गुस्सा ही करते हैं ...4
webdunia
दादाजी है मुझे चाहते
और प्यार से पास बिठाते
पर वे अब इतने बूढ़े हैं
कहानियां अब नहीं सुनाते ...5

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चों की रोचक कविता : जादुई गलीचा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi