Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : कोयल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Koyal Poem
webdunia

शम्भू नाथ

कोयल कू-कू करती है,
बच्चों का मन भरती है।


 
इसकी प्यारी बोली है,
लगती कितनी भोली है।
 
इसकी गीत बड़ी मतवाली,
सब के मन को भाने वाली।
प्यार का गीत सुनाने वाली,
मन को बहुत लुभाने वाली।
 
भोर होते उठ कहती बच्चों,
उठो सबेरा आया है।
चंदा मामा चले हैं घर को,
रवि किरण फैलाया है।
 
प्रेम का गीत सुनाती है,
प्यार का पाठ पढ़ाती है।
 
ऐसे बच्चों एक दिन जग में,
नाम अमर कर जाओगे।
छोड़े सपने जो बापू ने थे,
पूरा करके दिखाओगे।
 
मीठी इसकी बोली है,
लगती कितनी सोणी है।
 
प्यार का गीत सुनाती है,
सबका मन बहलाती है।
कोयल कू-कू करती है,
बच्चों का मन भरती है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi