Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महात्मा गांधी पर हाइकू रचना...

Advertiesment
Mahatma Gandhi Haiku
हाइकू 31
पोरबंदर
काबा और पुतली
गांधी का जन्म।
 

 
दो अक्टूबर
संत अवतरित
हंसा अंबर।
 
मोहनदास
चश्मा-लाठी-लंगोटी
एक विचार।
 
गांधी की देन
अहिंसा और प्रेम
मन का चैन। 
 
वैष्णव जन
पीर पराई जाने
निर्मल मन।
 
अंग्रेज भागे
सविनय अवज्ञा
जागा भारत।
 
भारी विरोध
काला कमीशन
वापस जाओ।
 
भारत टूटा
पाकिस्तान निर्माण
गांधी उदास।
 
ब्रिटिश नीति
फूट डाल के राज
देश गुलाम।
 
गांधी जीवन
सत्य अनुसंधान
मन की शांति।
 
नमक कर
नमक सत्याग्रह
दांडी की यात्रा।
 
बाल विवाह
कस्तूरबा के साथ
शादी के फेरे।
 
बाहर फेंका
प्रथम श्रेणी कोच
जन संघर्ष।
 
ब्रिटिश राज
जलियांवाला बाग
नरसंहार।
 
स्वदेशी नीति
विदेशी बहिष्कार
खादी पहनो।
 
हरि के जन
अछूतों का उद्धार
दलित हित।
 
तूफां में किश्ती
साबरमती संत
किया कमाल।
 
कातिल गोली
नाथूराम गोडसे
मृत सिद्धांत।
 
अपनी कथा
'सत्य के प्रयोग' में
जीवन व्यथा।
 
अपराजेय
अहिंसा के पुजारी
सत्यधारक।
 
अटूट आस्था
इन्द्रिय ब्रह्मचर्य
वैराग्यवाद।
 
चरखा चला
स्वदेशी का प्रयोग
खादी के वस्त्र।
 
बापू महान
अहिंसा का संधान
सत्य का पान।
 
अहिंसा गान
अहं का अवसान
गांधी का ज्ञान।
 
आम आदमी
हथियारों के बिना
लड़ी लड़ाई।
 
एक फकीर
युग का चमत्कार
खींची लकीर।
 
प्यारे बापू थे
उजियारे बापू थे
न्यारे बापू थे।
 
मुक्ति समर
सदियों की गुलामी
सात्विक क्रांति।
 
आंधी में जली
गांधी तेरी मशाल
आजादी मिली।
 
तीन गोलियां
आदर्शों पर चलीं
आस्था आहत।
 
बापू सबके
हिन्दू-मुसलमान
माला मनके।
 
हाथ में लाठी
कमर पर धोती
आंखों में चश्मा। 
 
राष्ट्र के पिता
कोटि-कोटि नमन
श्रद्धा के सुमन!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हाइकू रचना...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi