Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आ गया फिर मफलरमैन...

Advertiesment
Mufflerman
दिन में धुंध सिकुड़ती रैन,
आ गया फिर मफलरमैन।

रेलगाड़ियां ठप पड़ी हैं, 
कैंसल हुआ जहाज। 
रोज नहाना मुश्किल हो रहा, 
न अच्छा लगे मसाज। 
 
बुड्ढे-बच्चे सब बटुरे हैं, 
हट गया सुख-चैन। 
दिन में धुंध सिकुड़ती रैन, 
आ गया फिर मफलरमैन। 
 
बस गाड़ी सब रेंग रही है, 
कुछ दे नहीं रहा दिखाई। 
घुसे रजाई में बाबाजी, 
खाते फिरे दवाई। 
 
दादी अम्मा कहर रही है, 
बढ़ गई उनकी पैन। 
दिन में धुंध सिकुड़ती रैन, 
आ गया फिर मफलरमैन।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चाणक्य नीति : जीवन के लिए उपयोगी हैं ये सात बातें...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi