Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

New Year 2020 Poem: स्वागत को तैयार रहो तुम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Happy New Year 2020
webdunia

शम्भू नाथ

New Year 2020 Poem
 
स्वागत को तैयार रहो तुम। 
मै जल्द ही आने वाला हूं।
 
बारह महीने साथ रहूंगा। 
खुशियां भी लाने वाला हूं। 
 
कुछ लोगों की शादी होगी। 
कुछ के बच्चे हो जाएंगे। 
 
कुछ लोगों को नौकरी मिलेगी। 
कुछ फ़ोकट में समय गवाएंगे। 
 
किसकी किस्मत कब कहां खुलेगी। 
मैं जल्द बताने वाला हूं। 
 
स्वागत को तैयार रहो तुम। 
मैं जल्द ही आने वाला हूं।
 
ठंड पड़ेगी गर्मी आएगी। 
ऋतुएं ऊधम मचाएंगी। 
 
हरियाली से सजेगी धरती। 
कोयल गीत सुनाएगी। 
 
मन जंगल में मोर नाचेंगे। 
मैं नूतन वर्ष निराला हूं। 
 
स्वागत को तैयार रहो तुम। 
मै जल्द ही आने वाला हूं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Year 2019 and NRI Writers : विदेशी धरती पर हिन्‍दी साहित्‍य की सुगंध फैला रहे भारतीय लेखक