sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता : पापा कब आएंगे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Papa Kab Aayenge

शम्भू नाथ

हर्षित होकर बालक बोला,
मम्मी पापा कब आएंगे।


 
हाथ पकड़कर रोज सबेरे,
बागों की सैर कराएंगे।
 
मां सहलाती बालक को बोली,
जल्द वो आने वाले हैं।
 
बहुत खिलौने और मिठाई,
तुमको लाने वाले हैं।
 
जब आएंगे पास तुम्हारे,
अपनी मंशा जतला देना।
 
अपनी गोदी में लेकर के,
तुमको खूब टहलाएंगे।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi