Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार बाल कविता : पशु पुकारते...

Advertiesment
poem on animal
कुत्ता बोला भौं भौं भौं
गफलत में क्यों रहते?
चौकन्ने तुम सदा रहो ...1

बिल्ली बोली म्याऊं-म्याऊं
भूख लगी है मुझको
क्या अंदर आ जाऊं? ...2
 
मुर्गा बोला कुकड़ु कूं
भोर हो गई मुन्ने
मैं तुझको कब तलक पुकारूं ...3
 
गदहा बोला ढेंचूऽ ढेंचूऽ
भार बहुत लदा है
मैं कैसे खेंचूऽ... 4
 
घोड़ा बोला हिन हिन हिन हिन
आओ! बैठो सैर कराऊं
तुमको प्रतिदिन ...5
 
गाय बोली म्हां...
मेरा बछड़ा नहीं मिला
वो गया कहांऽ ...6
 
सांड बोला अड्ढांऽऽ
मैं मनमौजी
और घूमता यहां-वहांऽ ...7
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 की उम्र में महिलाओं को करवाना चाहिए यह 6 जांच




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi