Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नन्हे शिशु पर बालगीत : भूख लगी...

Advertiesment
poem on baby
पालने में लेटे एक नन्हे से भूखे शिशु पर एक बालगीत 
 
भूख-भूख लगी,
जोरों की भूख लगी।
 
रोई-चिल्लाई भी,
लोरी-सी गाई भी।
हाथों से पलने की,
गोटी खड़काई भी।
 
गुस्से में चाटी है,
मुट्ठी तक थूक लगी।
 
कहां गए चेहरे सब,
ओझल हैं मोहरे सब।
अम्मा के, दादी के,
कान कहां ठहरे सब?
 
सूरज चढ़ आया है,
खिड़की की धूप लगी।
 
कितनी चिल्लाऊं मैं,
किस पर झल्लाऊं मैं।
लगता है रो-रोकर, 
थककर सो जाऊं मैं।
 
मेरी सिसकी भी क्या, 
कोयल की कूक लगी?

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निर्जला एकादशी : भीषण गर्मी में आत्मसंयम की साधना का अनूठा पर्व