Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बालगीत : सोमा आई है...

Advertiesment
हमें फॉलो करें poem on fairy
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

अभी-अभी सोमा आई है, 
चलकर चाल निराली।


 
बोली अंकल कथा सुनाओ, 
मुझको परियों वाली।
 
उन परियों की कथा सुनाना,
जिनके पंख लगे हों।
उन पंखों पर सुन्दर-सुन्दर, 
प्यारे रंग खिले हों।
 
हमने कही कहानी,
आई उसके मुख पर लाली।
बोली अंकल कथा सुनाओ, 
मुझको परियों वाली
 
उसको कथा सुनाने पर मन, 
मेरा भी खिल जाता।
बाहर से भीतर तक सारा,
घर पुलकित हो जाता। 
 
खुशियों के मारे तो सोमा, 
लगी बजाने ताली।
बोली अंकल कथा सुनाओ, 
मुझको परियों वाली।
 
सोमा जब-तब आ जाती है, 
घर को महकाती है।
चिड़ियों को चुप न रहने दे, 
उनको चहकाती है।
 
दिन को जैसे होली मानती,
होती रात दिवाली।
बोली अंकल कथा सुनाओ, 
मुझको परियों वाली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विटामिन डी की कमी के 5 लक्षण, आपको जरूर जानना चाहि‍ए...